मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

हिंदी अनुवादक तथा हिंदी अधिकारी के पद की रिकटीऑन की सूचना INFORMATION ABOUT RECRUITMENT OF HINDI TRANSLATOR AND HINDI OFFICER

ALI YAVAR JUNG NATIONAL INSTITUTE OF SPEECH AND HEARING DISABILITY (MUMBAI) में हिन्दी अधिकारी के पद की भर्ती का विवरण इस लिंक पर उपलब्ध है :

LAST DATE : ONE MONTH FROM THE DAY OF PUBLICATION

http://www.ayjnihh.nic.in/tender-advt-career


NATIONAL INSTITUTE OF BIOLOGICALS : HINDI TRANSLATOR VACCANCY : 

LAST DATE : 02/02/2021

https://nib.gov.in/careers.html


शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

कर्मचारी चयन आयोग(SSC) ने जारी किया अनुवादक चयन परीक्षा की उत्तर कुंजी(answer key)

हाल ही में आयोजित कनिष्ठ/वरिष्ठ अनुवादक परीक्षा की उत्तर कुंजी कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है।इस लिंक से सीधे उत्तरकुंजी के पृष्ठ पर जाय जा सकता है:-

https://ssc.nic.in/ChallengeSystem/ChallengeHomescreen


इस उत्तर कुंजी में यदि किसी को कोई आपत्ति करनी हो तो इस लिंक से सीधे जुड़ सकता है:-

https://ssc.nic.in/ChallengeSystem/ChallengeHomescreen


बुधवार, 18 नवंबर 2020

MEGA MOCK TEST ENGLISH(NARRATION)

 English Nafraton के मेगा मॉक टेस्ट के लिये कृपया इस लिंक को क्लिक करें:-

https://forms.office.com/Pages/ResponsePage.aspx?id=DQSIkWdsW0yxEjajBLZtrQAAAAAAAAAAAAZ__gnKYaBUNU1NTkRBMUoxQVpaN045SjZUV0pZSFFTVS4u

इस qr कोड को स्कैन करके भी सीधे इस टेस्ट में भाग ले सकते हैं:-



मंगलवार, 17 नवंबर 2020

MEGA MOCK TEST-ENGLISH (VOICE)


अंग्रेजी के voice के लिए दस प्रश्नों का गुच्छा। ये समस्त प्रश्न कर्मचारी चयन आयोग के अनुवादक परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। टेस्ट इस लिंक पर उपलब्ध है :

https://forms.office.com/Pages/ResponsePage.aspx?id=DQSIkWdsW0yxEjajBLZtrQAAAAAAAAAAAAZ__gnKYaBUMUxENENWWjY2RkozMzZFODdDTlBYOVNLTi4u


इस कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके भी टेस्ट दिया जा सकता है 




सोमवार, 16 नवंबर 2020

मेगा मॉक टेस्ट हिंदी - कनिष्ठ अनुवादक परीक्षा के लिये


कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले कनिष्ठ अनुवादक परीक्षा 2020 के हिंदी के संभावित प्रश्नों को लेकर एक मॉक टेस्ट बनाया गया है।परीक्षा के पूर्व कृपया अपनी तैयारी का स्तर जानने के लिये एक बार अवश्य देखें। इस लिंक पर क्लिक करें :-

https://quizzory.com/id/5fb2a99ff5225b5c8c03ce79 

कर्मचारी चयन आयोग के अनुवादक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई

 दिनांक 13 नवम्बर 2020 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सन 2019 के अनुवादक परीक्षा का अंतिम परिणाम और वरीयता सूची प्रकाशित हुई। भाषाशिक्षण परिवार के लिये यह गर्व का विषय है कि इसके यूट्यूब वीडियो और अनुदेशों का अनुसरण कर 100 से भी अधिक प्रत्याशी सफलतम घोषित हुए।इन सफल अभ्यर्थियों में कल्याणी(अखिल भारत मे तृतीय स्थान),कुमारी निशा(11वां स्थान) प्राप्त किया। रिपोर्ट लिखे जाने तक जिन अभ्यर्थियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई उनका विवरण निम्नवत है:-

*सौरभ** रवि वर्मा** संदीप मिस्त्री*

*आकृति** रूपा* * बाबूलाल मीना*

*अवनीश द्विवेदी* *विजय* *अंजलि रोहिला*

*संगीता**रूपेश**अल्पना*

*अनुराग शर्मा**लिपि**रिशान्क कौशिक*

*शिल्पा**ललित बाजपेयी**पंकज*

*सीमा**निशा**नंदनी**नेहा*

*राकेश पपने**अभिषेक**रोहित शर्मा*

भाषाशिक्षण परिवार की तरफ से समस्त सफल विद्यार्थियों को ढेरों बधाई और इनके सुनहरे  भविष्य की कामना है। 

कुछ सफल अभ्यर्थियों द्वारा की गई प्रशंसा से अभिभूत हूँ।इनमे से कुछ टिप्पणियों के विवरण संलग्न है:-




























गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

*💥कर्म और निंदा💥*

 

(यह रचना मेरी नहीं है।व्हाट्सएप से संकलित है)

  *एक राजा एक दिन सुबह-सुबह घोड़ों के तबेले में जा पहुँचे। तभी वहाँ एक साधु भिक्षा मांगने आ पहँचा। सुबह-सुबह साधु को भिक्षा मांगते देख राजा क्रोध से भर उठे। उन्होंने साधु की निंदा करते हुये, बिना विचारे तबेले से घोड़े की लीद उठाई और उसके पात्र में डाल दी। साधु भी शांत स्वभाव का था, सो भिक्षा ले वहाँ से चला गया और वह लीद कुटिया के बाहर एक कोने में डाल दी।*

*कुछ समय उपरान्त राजा  शिकार के लिये गये। राजा ने जंगल में देखा कि, एक कुटिया के बाहर घोड़े की लीद का बड़ा सा ढेर लगा हुआ है। उन्होंने देखा कि, यहाँ तो न कोई तबेला है और न ही दूर-दूर तक कोई घोड़े दिखाई दे रहे हैं। वह आश्चर्यचकित हो कुटिया में गये और साधु से बोले, "महाराज ! आप हमें एक बात बताइये, यहाँ कोई घोड़ा भी नहीं, न ही तबेला है, तो यह इतनी सारी घोड़े की लीद कहा से आई ?"*

*साधु ने कहा, " राजन् ! यह लीद मुझे एक राजा ने भिक्षा में दी है। अब समय आने पर यह लीद उसी को खानी पड़ेगी।"*  

*यह सुन राजा को पूरी घटना याद आ गई। वे साधु के पैरों में गिर क्षमा मांगने लगे। उन्होंने साधु से प्रश्न किया, हमने तो थोड़ी-सी लीद दी थी, पर यह तो बहुत अधिक हो गई ?*

*साधु ने कहा, हम किसी को जो भी देते हैं, वह दिन-प्रतिदिन प्रफुल्लित होता जाता है और समय आने पर हमारे पास लौटकर आ जाता है, यह उसी का परिणाम है।*


*यह सुनकर राजा की आँखों में अश्रु भर आये। वे साधु से विनती कर बोले, "महाराज ! मुझे क्षमा कर दीजिये। मैं आइन्दा ऐसी गलती कभी नहीं करूँगा। कृपया कोई ऐसा उपाय बता दीजिये, जिससे मैं अपने दुष्ट कर्मों का प्रायश्चित कर सकूँ।" राजा की ऐसी दु:खमयी हालत देखकर साधु बोला, "राजन् ! एक उपाय है। आपको कोई ऐसा कार्य करना है, जो देखने में तो गलत हो, पर वास्तव में गलत न हो।जब लोग आपको गलत देखेंगे, तो आपकी निंदा करेंगे। जितने ज्यादा लोग आपकी निंदा करेंगे, आपका पाप उतना हल्का होता जायेगा। आपका अपराध निंदा करने वालों के हिस्से में आ जायेगा।*


*यह सुनकर राजा ने महल में आकर काफी सोच-विचार किया और अगले दिन सुबह से शराब की बोतल लेकर चौराहे पर बैठ गये। सुबह-सुबह राजा को इस हाल में देखकर सब लोग आपस में राजा की निंदा करने लगे कि, कैसा राजा है ? कितना निंदनीय कृत्य कर रहा है, क्या यह शोभनीय है ? आदि-आदि ! निंदा की परवाह किये बिना राजा पूरे दिन शराबियों की तरह अभिनय करते रहे।  इस पूरे कृत्य के पश्चात जब राजा पुनः साधु के पास पहुँचे, तो लीद के ढेर के स्थान पर एक मुट्ठी लीद देख आश्चर्य से बोले,"महाराज ! यह कैसे हुआ ? इतना बड़ा ढेर कहाँ गायब हो गया ?"

*साधू ने कहा, "यह आपकी अनुचित निंदा के कारण हुआ है राजन् ! जिन-जिन लोगों ने आपकी अनुचित निंदा की है,, आपका पाप उन सबमें बराबर-बराबर बंट गया है।* 

*फिर राजा बोले, " महाराज, फिर ये मुट्ठी भर बचा क्यूँ?? ये क्यूँ नहीं बंटा??"*

*तो फिर ऋषि बोले, "राजन, ये तुम्हारा कर्म है। जितना तुमने मेरे भिक्षा पात्र मे मेरे खाने के लिए दिए थे उतना तो तुम्हें खाना ही पड़ेगा। "*

*कोई कितना भी उपाय, दान, पुण्य करले  उसका कर्म दोष कट तो जाएगा पर उसका मूल नष्ट नहीं होगा... उतना तो भरना ही पड़ेगा.. जब हम किसी की बेवजह निंदा करते हैं, तो हमें उसके पाप का बोझ भी उठाना पड़ता है। तथा हमें अपने किये गये कर्मों का फल तो भुगतना ही पड़ता है। अब चाहे हँसकर भुगतें या रोकर। हम जैसा देंगे, वैसा ही लौटकर वापिस आयेगा।*

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

अनुवाद अभ्यास : मॉक टेस्ट

 अनुवाद अभ्यास का यह मॉक टेस्ट quiz maker app में खुलेगा।इसे हल करने के लिये गूगल प्ले स्टोर से यह एप्प डाउनलोड कर लें।मुफ्त एप्प है।

अभ्यास के लिये प्रश्नावली इस लिंक से लें

https://drive.google.com/file/d/1SWz41TKE4Y2FOS_Osko-J3xFo5s6DQ72/view?usp=drivesdk