Translation Skill Test
Translate both passages within the given time. Each section has a separate 7-minute timer.
English → Hindi
07:00
Translate the following administrative passage into Hindi within 7 minutes.
All officers and staff members are hereby instructed to ensure timely disposal of official correspondence and pending files related to public grievances. Department heads shall monitor the progress of work on a weekly basis and submit compliance reports to the competent authority. Any delay in processing official matters without valid justification will be viewed seriously. Employees are also advised to maintain confidentiality while handling sensitive government documents and digital records. Attendance registers and leave records must be updated regularly in accordance with departmental guidelines. During office hours, all officials are expected to remain available for urgent administrative assignments and coordination meetings. Special attention should be given to maintaining transparency, accountability, and efficiency in administrative functioning. Non-compliance with these instructions may invite disciplinary action under the applicable service rules.
Correct Hindi Translation
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि जन शिकायतों से संबंधित आधिकारिक पत्राचार एवं लंबित फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। विभागाध्यक्ष कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे तथा अनुपालन प्रतिवेदन सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। उचित कारण के बिना आधिकारिक कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। कर्मचारियों को यह भी सलाह दी जाती है कि संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों एवं डिजिटल अभिलेखों का प्रबंधन करते समय गोपनीयता बनाए रखें। उपस्थिति पंजिका एवं अवकाश अभिलेख विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से अद्यतन किए जाने चाहिए। कार्यालय समय के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे आवश्यक प्रशासनिक कार्यों एवं समन्वय बैठकों हेतु उपलब्ध रहें। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इन निर्देशों का पालन न करने पर लागू सेवा नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
Your Translation
Hindi → English
07:00
Translate the following administrative passage into English within 7 minutes.
विभाग में कार्यरत सभी सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक तथा एमटीएस को निर्देश दिया जाता है कि आकस्मिक अवकाश एवं प्रतिबंधित अवकाश को छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों के आवेदन ऑनलाइन (eHRMS के माध्यम से) करें। सी.एस.ओ.एस संवर्ग के सभी अधिकारियों/कार्मिकों एवं अनुभाग अधिकारी से लेकर ऊपर के सभी अधिकारियों की छुट्टियों के आवेदन ऑफलाइन भेजे जाए।
Correct English Translation
All Assistant Section Officers, Senior Secretariat Assistants, Junior Secretariat Assistants, and MTS personnel working in the Department are hereby instructed to submit applications for all types of leave online (through eHRMS), except Casual Leave and Restricted Holiday leave. Applications for leave in respect of all officers/officials belonging to the CSOLS cadre, as well as officers from the rank of Section Officer and above, should be submitted offline.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी टिप्पणी के लिये आभार।हम शीघ्र ही आपसे जुड़ेंगे।