गुरुवार, 3 सितंबर 2020

IBPS हिंदी अधिकारी चयन परीक्षा साक्षात्कार के प्रश्न अभ्यर्थी की जुबानी

 मध्यप्रदेश के श्री निखिलेश सोनी जी का अनुभव उनकी जुबानी


*आप सभी को मेरा नमस्कार*,मेरा नाम निखलेश सोनी है। मैं मध्य प्रदेश का निवासी हूं। *कल मेरा IBPS  (हिंदी अधिकारी)का साक्षात्कार था*। जिसका मैं आप सभी से अनुभव साझा करना चाहता हूं। 


सबसे पहले तो मैं *विनय सर और राजेश सर* को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा। जिन्होंने मुझे साक्षात्कार से पहले साक्षात्कार जैसा माहौल प्रदान कर मुझे बहुत मदद की। जिसका मुझे साक्षात्कार में लाभ मिला ।

साक्षात्कार का माध्यम *ऑनलाइन* था, जो की माइक्रोसॉफ्ट *teams app* पर लिया गया।

 *आइए अब मैं आपको साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्नों के बारे में बताता हूं-

1. सबसे पहले उन्होंने मुझसे पूछा कि आपका स्नातक में बीकॉम था,तो आप हिंदी क्षेत्र में करियर क्यों बनाना चाहते हो वाणिज्य क्षेत्र में क्यों नहीं।

2. आईबीपीएस के बारे में आप क्या जानते हो?

3 आपकी रूचि क्या है तथा आपकी रूचि हमारे  संस्थान में क्या काम आ सकती है?

4. चार से पांच पारिभाषिक शब्द दिए थे जिनमें से थे- Credit (credit के दो मतलब बताइये),इवेलुएशन, Dedicated, बाकी मुझे अभी याद नहीं है।

5. आप किस जगह से हो वहां पर कौन सी फसल होती है।

6. मैंने जब फसल के बारे में बताया तो उन्होंने पूछा कि वर्तमान में उसने कुछ कीर्तिमान स्थापित किया है? जिसके बारे में मैंने बता दिया।

7. आप जहां नौकरी क्यों करना चाहते हो?

8. कभी भविष्य में आपको किसी  और संस्थान में नौकरी मिलती है? तो आप इस संस्थान में रहेंगे या इसे छोड़कर चले जाएंगे?

9. अपने परिवार के बारे में बताइए?

10. आपको पता है आईबीपीएस का मुख्यालय मुंबई में है आप आपके शहर से इतनी दूर आकर नौकरी कर कर सकेंगे?

11. राजभाषा नीति के बारे में बताइए?

12. आप जिस पद पर आना चाहते हो उसके कार्य क्या होते  है वह बताइए?

बस इतने ही प्रश्न पूछे गए.

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

SSC JHT EXAM MOCK TEST


SSC JHT EXAM PAPER 1 के मॉक टेस्ट के क्रम में आज कारक संबंधित 22 प्रश्न प्रस्तुत है। इस टेस्ट के लिये आपको गूगल प्ले स्टोर से quiz maker app डाउनलोड करना होगा।यह टेस्ट उस एप्प में ही खुलेगा। 

https://drive.google.com/file/d/111qY6RJuOprrxmZh-zSUJBGV-8YSJ13f/view?usp=drivesdk 

शनिवार, 1 अगस्त 2020

SSC JHT EXAM 2019 Option Form कैसे भरें

कर्मचारी चयन आयोग ने अनुवादक परीक्षा 2019 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए कुल पदों की संख्या का विवरण प्रकाशित किया है। इसके साथ ही विकल्प प्रपत्र Option Form की प्रतिलिपि भी अपने वेबपेज  पर जारी की है ।जो अभ्यर्थी सफल हुए हैं उनसे यह अपेक्षित हैं कि वो इस प्रपत्र को निकाल लें और उसमें अपने विकल्प भरने की तैयारी करें ।  प्रपत्र आको इस लिंक पर प्राप्त हो जाएगा :-

https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/FinalOptionForm_JHT2019_31072020.pdf


जो लोग दिल्ली के क्षेत्र में रहने के इच्छुक हों वो लोग A1,D3,D4,D5 भर सकते हैं क्योंकि इन विभागों के अधिकांश कार्यालय दिल्ली में ही हैं । जो लोग दिल्ली के बाहर रहने के इच्छुक हो वो अन्य विभागों का चयन कर सकते हैं । 
यह फॉर्म  भरकर आपको अपने पास रख लेना हैं । कागजात सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी । 

बुधवार, 22 जुलाई 2020

ssc ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख बधाई

कोरोना के प्रभाव के कारण कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख में परिवर्तन किया गया है । अनुवादक परीक्षा अब 19 नवंबर को होगी । अन्य परीक्षाओं की तिथि से संबंधित जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है :- 

शनिवार, 11 जुलाई 2020

लोक सभा सचिवालय में दुभाषिए की भर्ती RECRUITMENT OF INTERPRETER IN LOK SABHA SECRETARIATE

लोक सभा सचिवालय में दुभाषिए की भर्ती (RECRUITMENT OF INTERPRETER IN LOK SABHA SECRETARIATE) संबंधित विस्तृत विवरण के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें । 




मंगलवार, 7 जुलाई 2020

हिंदी व्याकरण मॉक टेस्ट

हिंदी व्याकरण मॉक टेस्ट के एक और सत्र में आपका स्वागत है।यह टेस्ट quiz maker एप्प में खुलता है।एप्प आप गूगल प्लेस्टोर से डाऊनलोड कर सकते हैं,एप्प मुफ्त है।
Quiz maker का लिंक:



मॉक टेस्ट का लिंक यहाँ उपलब्ध है

सोमवार, 6 जुलाई 2020

Précis Writing Exercise(West Bengal Board Class XII)

Exercise:-
Write a precis of the following passage. Add a suitable title.
Among the misfortunes that trouble human beings, the loss of health is the more troublesome. A man cannot enjoy his wealth, his happiness or his relations when he sick. If you can give a sick man everything but leave him to his sufferings, he will feel that the world is lost to him. Even when he is laid on a bed of roses, he groans in physical agony and remains sleepless. On the contrary, a beggar who is healthy, can enjoy a sound sleep even lying on the bare ground. A man with good health can enjoy his food and chose his drink but a sick man cannot take a morsel out of fear that his health may deteriorate. The fact, a healthy man is always envied by a rich man with poor health. If a sick man is surrounded with the pomp of a king, if his chair be made his throne, if his crutch be hsceptre, even then he will envy the good health of his meanest servant. His great palace would not be able to provide him the comfort that a man with a sound héalth gets even lives in a hut with thatched roof.