रविवार, 1 जून 2025

UPSC ASSISTANT DIRECTOR OFFICIAL LANGUAGE Application Link


UPSC ASSISTANT DIRECTOR OFFICIAL LANGUAGE and other posts
Last Date : 12June 2025

Please click the image or link provided below for direct application.

Application link 
#upsc #hindijobs #assistantDirector #language

 

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

IGNOU STUDY MATERIAL FOR NEWLY ADMITTED STUDENTS IN PGDT(POST GRADUATE DIPLOMA IN TRANSLATION)

 


IGNOU Post Graduate Diploma in Translation(PGDT) पाठ्यक्रम में जनवरी 2025 के सत्र से एक और विषय जोड़ा गया है । हालांकि इस बार अभी तक विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट की प्रतियाँ वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है तथा जो विद्यार्थी अभी से पढ़ने के शौकीन हैं वे निम्नलिखित लिंक पर जाकर विविध सामग्री डाउनलोड कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं:-


PGDT में जुड़े नए पाठ से संबंधित अध्ययन सामग्री का लिंक 

http://egyankosh.ac.in//handle/123456789/93699



PGDT  अध्ययन सामग्री का लिंक 

https://www.ignou.ac.in/studentService/download/assignments

https://egyankosh.ac.in/handle/123456789/49632/browse?type=title&submit_browse=Title

बुधवार, 2 अप्रैल 2025

IBPS SO RAJBJASHA चयन परीक्षा में भाषा शिक्षण के छात्रों ने फिर बाजी मारी

 बैंकों में राजभाषा अधिकारी चयन परीक्षा(IBPS SO) में इस बार फिर से भाषा शिक्षण संस्थान के छात्रों ने बाजी मारी

#ibpsso #rajbhasha #sscjht #ssccht 


बैंकों में राजभाषा अधिकारी के चयन के लिए IBPS हर वर्ष दो बार चयन परीक्षा का आयोजन करती है। हर सत्र में लगभग 70 से 80 या कभी कभी उससे कम सीटें आती हैं। पिछले तीन वर्षों से इस क्षेत्र में काफी रोजगार का सृजन हुआ है तथा भाषा शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित काफी युवा इसमें चयनित हो रहे हैं।इस बार की भी परीक्षा में लगभग 74 पद थे जिसमें से 20 बच्चे संस्थान से प्रशिक्षित थे।भाषा शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित बच्चों ने अखिल भारतीय स्तर के दूसरे,तीसरे और चौथे स्थान पर बाजी मारी है। इस बार के चयनित छात्रों में 








1. नंदनी साव - पीएनबी (एयर-2)

2. युमेश - पीएनबी (एआईआर - 3)

3. नेहा कुमारी साव - पीएनबी (एआईआर-4)

4. अनुराधा रविदास - बैंक ऑफ बड़ौदा

5. विक्रम प्रजापति - पीएनबी

6. विमलेश यादव - बैंक ऑफ बड़ौदा

7. इन्द्रजीत - पंजाब नेशनल बैंक

8. निहा महतो - बैंक ऑफ इंडिया

9. पियांशी यादव - बैंक ऑफ बड़ौदा

10. पूनम साव बैंक ऑफ baroda

11. अकांक्ष्या राउत - बैंक ऑफ इंडिया

14

12. शिल्पा गजबे - बैंक ऑफ इंडिया

14

13. अमित हिसार-बैंक ऑफ इंडिया

14. मोनिका - इंडियन बैंक

15. आकाश जोहल - बैंक ऑफ बडौदा

16. तान सिंह - बैंक ऑफ बडौदा

17. बीना शर्मा बैंक ऑफ इंडिया

18. सचिन कुमार - बैंक ऑफ बड़ौदा

19. सोनम प्रसाद - बैंक ऑफ बड़ौदा

20. दिनेश शॉ (प्रतीक्षा सूची)


संस्थान के संचालक श्री राजेश शुक्ल से बातचीत के दौरान यह पता लगा कि दिल्ली,राजस्थान,बिहार,झारखंड आदि से छात्र आकर कलकत्ता में रहकर प्रशिक्षण लेते हैं और फिर सफल होकर रोजगार में जाते हैं।प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दिया जाता है।मुख्य प्रशिक्षक श्री दीपक जी इन बच्चों को पूर्ण प्रशिक्षित करने के लिए काफी परिश्रम करते हैं।कभी कभी तो कक्षाएं सात सात घंटे तक लगातार चलती हैं।सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

शनिवार, 23 नवंबर 2024

अलबेली आ. ई.(AI) - क्या ए आई अब बेलगाम होने लगी है??

 आज दैनिक भास्कर के वेबपेज पर एक समाचार दिखा जो काफी रोचक लगा।दरअसल एक लड़का अपना होमवर्क करवाने के लिए ए आई से सहयोग ले रहा था तभी न जाने क्या हुआ कि उस आई ने उसे कह दिया कि तुम धरती पर बोझ हो,मर क्यों नहीं। जाते।

पूरी खबर इस लिंक पर


https://www.bhaskar.com/career/news/you-are-a-burden-on-this-earth-why-dont-you-die-133985559.html


इस बात का पता चलने पर गुगल ने शायद माफी भी मांगी पर यह लक्षण बताता है कि आनेवाला समय मनुष्य के लिए दुर्गतिपूर्ण होने जा रहा है विशेषकर इस आई के कारण।


समय रहते कुछ न कुछ विशेष करना ही होगा..

आपकी क्या राय है??

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

PGDT PROJECT MTT 056 कुछ खास बातें

 परियोजना कार्य शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा चयनित सामग्री का अनुवाद पहले नहीं हुआ है। इसके लिए अनुलग्नक 'क' को भरें।


कृपया ध्यान दें कि आपको परियोजना प्रस्ताव स्वयं तैयार करना है। यह कार्य अध्ययन केंद्र के किसी शैक्षिक परामर्शदाता के मार्गदर्शन में नहीं किया होना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि इसे अध्ययन केंद्र के समन्वयक से अग्रेषित (Forward) नहीं किया गया हो। यानी आपको परियोजना प्रस्ताव को सीधे ही अनुवाद अध्ययन एवं प्रशिक्षण विद्यापीठ को भेजना होगा।


परियोजना प्रस्ताव की प्रस्तुति के लिए इस मार्गदर्शिका में दिए गए निर्धारित फॉर्मों (परिशिष्टों) का प्रयोग करें और सावधानीपूर्वक पूरी जानकारी स्पष्ट अक्षरों में देते हुए उसे निम्नलिखित पते पर स्वीकृति के लिए भेज दें। लिफाफे पर परियोजना कार्य प्रस्ताव अवश्य अंकित करें। 



**Address for sending Proposal*

कार्यक्रम समन्वयक,

पी.जी.डी.टी. कार्यक्रम

अनुवाद अध्ययन एवं प्रशिक्षण विद्यापीठ

ब्लॉक 15-सी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैदान गढ़ी, नई दिल्ली-110 068.


परियोजना प्रस्ताव की स्वीकृति / अस्वीकृति अथवा संशोधन हेतु सुझाव, अनुवाद अध्ययन एवं प्रशिक्षण विद्यापीठ के द्वारा दिया जाएगा। इसके पश्चात ही आप अनुवाद संबंधी परियोजना कार्य पर काम करना शुरू करें। कृपया निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दें: 


• अगर आपका परियोजना प्रस्ताव अस्वीकृत किया जाता है तो आपको नया परियोजना प्रस्ताव जमा कराना होगा।


• अगर आपके परियोजना प्रस्ताव में संशोधन के लिए सुझाव दिया जाएगा तो आपको दिए गए सुझावों/टिप्पणियों के अनुसार आवश्यक परिवर्तन करके प्रस्ताव को फिर से प्रस्तुत करना पड़ सकता है।


परियोजना प्रस्ताव भेजते समय निम्नलिखित बिंदुओं पर अवश्य ध्यान दीजिए:


• अपने परियोजना प्रस्ताव की एक प्रति अपने पास संभालकर अवश्य रखें क्योंकि विद्यापीठ से केवल परियोजना प्रस्ताव की स्वीकृति / अस्वीकृति / संशोधन की सूचना ही दी जाएगी।


• अपने परियोजना प्रस्ताव को पंजीकृत डाक से भेजें ताकि वह निर्धारित समय में निश्चित रूप से विद्यापीठ में पहुँच जाए।

शनिवार, 21 सितंबर 2024

ISRO Rajbhasha Assistant and other Vacancies

 #hindijobs #isrorecruitment #employmentnews

Recruitment to the post of Medical Officer-SD/ SC,Scientist/ Engineer-sc, Technical Assistant/ Scientific Assistant, Technician-B/ Draughtsman-B, Assistant (Rajbhasha)

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि /

Last Date for Submission of Applications online Oct 09,2024

(The online recruitment portal will be open from 1000 Hours on 18.09.2024 to 1730 hours of 09.10.2024)

Link of advertisement:

https://www.isro.gov.in/HSFCRecruitment2024_1.html

Application link