शनिवार, 8 सितंबर 2018

हिन्दी व्याकरण : लिंग निर्धारण


लिंग निर्धारण :
पुल्लिंग शब्द :
1. संस्कृत के 'अकारान्त' शब्द संज्ञा - धन,पात्र , वन , जल ,लोभ ,कारण ,दर्शन , पुष्प,चित्र,नृत्य, मेघ, नियम, दोष, न्याय, समाज
अपवाद – जय,विजय,विनय,आय

2. जिन हिंदी संज्ञाओं के अंत में नी ,टी,थी,ली ,ही आदि आए वे प्रायः पुल्लिंग होती है जैसे : दही ,मोती ,घी, पानी, नाइ, हाथी, सिपाही, माली

3. जिन संज्ञा के अंत में उ और ऊ आए वे पुल्लिंग होते हैं | साधू ,शम्भु ,डाकू ,लड्डू, स्वयंभू आदि
अपवाद : बहू, जून, बू आदि
4. संस्कृत को छोड़कर 'तद्भव', देशज,विदेशज, आकारांत संज्ञाएँ पुल्लिंग होती हैं जैसे : दावा, झपट्टा, उलाहना, ताना, पलीता, खलीता, पेशा, मलेरिया आदि |
5. हिंदी के जिन भाववाचक संज्ञाओं के अंत में आव, आवा, ना, पैन, पा हो वे पुल्लिंग होते हैं | जमाव, पड़ाव, दुराव, बढ़ावा, चढ़ावा, बहकावा, गाना, बचपन, लड़कपन, बुढ़ापा, मोटापा आदि |

अर्थ के अनुसार :-
1.  पुरुष बोधक नाम – आदमी,चाचा,पति,पुरुष,बेटा आदि
2.  नर पशुओं के नाम – घोड़ा,हाथी,भेड़ा,बकरा
3.  अनेक बृक्षों के नाम – आम,नीम,चीड़,सागवान,पीपल

अपवाद – इमली (स्त्रीलिंग)
   4. धातुओं,खनिजों,रत्नों के नाम – कोयला, ताम्बा, लोहा, सोना, लाल, हीरा


कुछ ऐसे वाक्यांश जिनके अनुवाद में हम अक्सर गलतियाँ कर जाते हैं :



कुछ ऐसे वाक्यांश जिनके अनुवाद में हम अक्सर गलतियाँ कर जाते हैं :
President is pleased to appoint – राष्ट्रपति ने नियुक्त किया है 
University of Bombay- बंबई विश्वविद्यालय 
Honorary Secretary -अवैतनिक सचिव 
Honorary Degree- मानद डिग्री 
Black Market – काला बाजार
Substantial error- भारी भूल
Ready made Shoes- बने बनाये जूते
Bibliography of Hindi Books- हिंदी पुस्तकों की सूची 
Transliteration into Devnagari Script- देवनागरी में लिप्यंतरण (देवनागरी  लिपि नहीं लिखना है)
Short tender Notice- अल्पकालीन निविदा सूचना
Privileges- विशेषाधिकार
Foreign Country- विदेश (विदेश देश नहीं )
Ministry of External Affairs- विदेश मंत्रालय
Head of departments- विभागाध्यक्ष
Speaker of Lok Sabha- लोकसभा अध्यक्ष
Chief of Army Staff- सेनाध्यक्ष
Vide linked case- सम्बद्ध फ़ाइल
This case is hanging fire for a long time- यह मामला बहुत दिनों से लंबित है
The employee deserve out of turn promotion- कर्मचारी अपनी बारी से पहले पदोन्नति पाने के योग्य है
The subject is still under reference= इस विषय पर अभी भी पत्राचार चल रहा है


वाक्य शुद्धि : अभ्यास हेतु कुछ प्रश्न


वाक्य शुद्धि : अभ्यास

1.   मैं प्रातः काल के समय पढता हूँ |
2.   जज ने उसे मृत्युदंड की सजा दी |
3.   इसके बाद फिर क्या हुआ |
4.   यह कैसे संभव हो सकता है |
5.   मेरे पास केवल मात्र एक घडी है |
6.   नौजवान युवक युवतियों को आगे आना चाहिए |
7.   विंध्याचल पर्वत हिमालय से प्राचीन है |
8.   सप्रमाण सहित उत्तर दीजिये |
9.   प्रशांत बहुत सज्जन पुरुष हैं |
10. सीता राम की स्त्री थी |
11. रात भर गधे भौंकते रहे |
12. कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है |
13. आकाश में तारे चमक रहे हैं |
14. साहित्य व् समाज का घोर सम्बन्ध है |
15. वह पाँव से जूता निकाल रहा था |
16. यह एकांकी बहुत अच्छी है |
17. मेरे मित्र की पत्नी विद्वान है |
18. बेटी पर्याय घर का धन होता है |
19. सेनापति को प्रणाम करना पड़ती है |
20. गंगा पतित पावन नहीं है |
21. वह अपने धुन में जा रहा था |
22. वह दृश्य देख मेरी आँखों में आंसू आ गया |
23. आज आपका दर्शन हो गया |
24. हिंदी और अंग्रेजी मेरी भाषा है |
25. विधि का नियम बड़ा कठोर होता है |
26. नवरस में शृंगार का प्रधान स्थान है |
27. उसकी भुजाएं घुटने तक लंबी  है |
28. मैंने अनेक कहनियाँ पढ़ी |
29. हिमालय पर्वत का राजा है |
30. अधिकतर हिंदी के लेखक निर्धन होते हैं |
31. यहाँ शुद्ध गाय का घी मिलता है |
32. हनुमान पक्के राम के भक्त थे |
33. स्वामी दयानन्द का देश आभारी रहेगा |
34. कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ़्तारी हुई |
35. यहाँ मुफ्त आँखों का ऑपरेशन होता है |
36. पांच बजने को साद मिनट है |
37. उसके सिर में घने बाल हैं |
38. देश भक्त बड़ी-बड़ी यातनाओं को सहते हैं |
39. दवा रोग को समूल से नष्ट करती है |
40. आज संसद में बजट के ऊपर बहस बहस होगी |
41. जनता ने सैनिकों को उपहार भेजे |
42. मैंने आज कलकत्ता जाना है |
43. राम थककर उसके घर में सो गया |
44. आपका उत्तर मुझसे अच्छा है |
45. आप और मैंने मिलकर यह कार्य किया |
46. मैंने तुम्हारी बहुत प्रतीक्षा देखी |
47. प्रस्तुत पंक्तियाँ भाभी पाठ से ली हैं |
48. राम को यहाँ आने के लिए बोल दो |
49. बालक मिठाई और दूध पीकर सो गया |
50. गांधीजी को भुलाया नहीं जा सकता |
51. प्रधानमंत्री ने देश का धुंआधार दौरा किया |
52. आजकल भ्रष्टाचार के बाजार गर्म है |
53. युग परिवर्तन का बीड़ा कौन चबाता है |
54. यदि वह रुपया मांगता तब मैं अवश्य देता |
55. जब राम ने लंका में प्रवेश किया तो बंदरों ने बहुत आनंद मनाया |
56. यह काम करो नहीं तो अपने घर जाओ |
57. क्योंकि वह मोटा है अतः वह धीरे धीरे चलता है |
58. ज्योंही मैं घर पहुंचा, वह उठ गया |
59. कामायनी के रचियता प्रसाद हैं |
60. पूज्यनीय पिताजी आ रहे हैं |
61. व्यक्ति यौवनावस्था में भूलें करता है |
62. यहाँ श्रृंगार सामग्री मिलती है |
63. मंत्री- मंडल की बैठक आज होगी |

अनुवाद अभ्यास के लिए कुछ अनुच्छेद


अनुवाद अभ्यास

( 1 )


Advantage of getting up early in the morning is a good Start of our day work. The man who leaves bed earlier than Others can finish many hard work. Brain remains fresh in the morning and he can do the work carefully without any interruption. Besides he can get some time for light exercise to keep his body health); and sound. And he also gets a sound sleep.


(3)


For the poorer nations of the world, economic development has been the main focus of political activity for several years. More recently there has been a greater awareness of the special needs of the rural poor. More factories and dams do not necessarily bring any visible benefits to the rural population-especially the poor and the landless. There is a great deal of intermediate or low level technologies. It is widely believed that devices such as biogas plants, smokeless choolahas, hand-pumps and pit latrines can readily reduce the hardships of rural existence and improve health. And yet evidence that these technologies have found social acceptance is very limited whether in Asia, Africa or Latin Arnerica. A solution to this puzzle may lie in the fact that policy makers and field experts who analyse people’ needs and problems are usually males. Perhaps they do not take into account women’s specific interests and priorities in these aspects of economic development that touch their lives. These experts have rarely stopped to note that women may have definite interests in these new technoligies probably even more than men. Considering the poor as one monolithic mass, they treat the interests of poor men and poor women as one and the same.


(4)

 At present there are differences in minimum wages across States in various sectors. Such differences are due to the fact that minimum wage is fixed, revised and enforced by the appropriate governments for employments notified in the Schedule by them and there is no common provision linking their minimum wages. By universalisation of the applicability of the statutory right of getting wages not less than minimum wages has increased the probability of disparity amongst States. The concept of National Minimum Wage would ensure that there is less disparity amongst States in fixing their minimum wage and may contribute in providing a basic standard of living to all employees across the country.


(5)
         
Employee includes worker. Worker is sub-set of employee. Minimum wages has now been universalised irrespective of wage limit and type of work and therefore all categories viz administrative, supervisory managerial have also been included in the definition of employee to make it broad based. The word ‘employee’ has been used in the provisions which provide for minimum wages, payment of wages, payment of bonus and equal remuneration. ‘Worker” excludes the persons employed mainly in administrative, supervisory and managerial category apart from armed forces personnel and police. The word worker has been used to ensure that they can create dispute on fixation of bonus as per Industrial Dispute Act. Dispute can be created in case of fixation of Bonus and in non payment of minimum wages, bonus, untimely payment of wages and unauthorised deduction and a claim may be made which shall be settled by the claim authority and then, the appeal may be raised against the decision to the appellate authority.

बुधवार, 7 मार्च 2018

गली-कूचा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2018 : कुछ विचार



गली-कूचा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2018 : कुछ विचार

श्री तेजवीर सिंह की रचना

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

जो तुझसे लिपटी बेड़ियां
समझ न इनको वस्त्र तू,
ये बेड़िया पिघला के
बना ले शस्त्र तू
 तू खुद की खोज में निकल
तू किसलिये हताश है,
तू चल तेरे वजूद की
समय को भी तलाश है।

समस्त नारियों को समर्पित
रचना चांदनी
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कविता---
------------------------------
एक प्रश्न मेरा भी
###########

मैं उठा
और
खड़ा हो गया
आईने के सामने
ताकने लगा
अपना शक्ल
कहीं वह
बिगड़ तो नहीं गया
अभी
मैं ताक ही रहा था
कि
एक बिजली कौंधी
इस बेजान शरीर में
मुझे लगा
शायद
बीते रात की स्मृति स्वप्न के कारण
ऐसा हुआ है
फिर
एक अजीब- सी
आवाज़ सुनी
जिनमें शब्द थे
नहीं...नहीं... नही...
मैं सहम- सा गया
भागा- भागा
आँगन में आया
देखा
एक बच्ची की कलम
उसका भाई छीन रहा हैं
बड़े बुज़ुर्ग रोकने की बजाय
उसका साहस बढ़ा रहे हैं
मैं स्तब्ध था
अभी-अभी तो जागा था
इतने ही देर में
बच्ची रोते-रोते
अपनी माँ के पास गयी
माँ ने उसे कलम की बजाय
फूलों की माला दे दी
फिर क्या ?
बंधन की बेड़ियाँ
पर गयी पैरो में
अब वह
ना चौखट पार कर सकती है
और ना ही
घुँघट हटा सकती है
बस
अपने माले की हिफ़ाजत ही
बन गया उसका धर्म
चूल्हे की ग़ुलामी
बन गयी उसकी जिंदगी
फिर
इसकी पत्नी,उसकी बेटी ,
उसकी बहूँ, इसकी बीबी
बस
मिल गयी इतनी-सी पहचान
प्रश्न क्या यह नहीं कि--
क्यों छीनी गयी थी
उसकी क़लम ?
क्यों मिलती है पहचान उसे
परिवार से ?
क्यों माँ ने
खिलौने की बजाय
दी हाथों में फूलों की माला ??
ये सारे प्रश्न है
उस लड़की से जुड़े
इस समाज में
देखें
क्या हल निकलता है ?
इन प्रश्नों का
इनकी जलेगी मशाल
या फिर
बर्फ़ की चादर ओढ़े
सो जायेगी
हमेशा के लिए.....
 
      ### रूपेश कुमार###
💐💐💐💐🎂💐🎂💐💐💐💐💐💐💐

ओम शिवहरे

वो माँ है, बहन है, पत्नी है, बेटी है। संबल है पुरुषों का, उसके कांधे पर सर रख कर अपने दुख-दर्द भूल जाने वाला आदमी उस नारी के दर्द को आज भी नही समझ पाता। बैठ के उनके पास उनको दो शब्द प्रेम के नही बोल पाता। अपनी भाग -दौड़ औऱ परेशानियों का ताना त्याग की मूरत को ही मिलता है। महिलाएं है तो परिवार है - परिवार है तो समाज है - समाज से देश और देशों से दुनिया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

आशुतोष कुमार

" I will make him an help meet for him. " said the God and the very first woman, Eve was thus created. Bible asserts that woman was created to be a help to a man.

Man got a head start in the beginning of civilization as he was head of the family, woman was kept inside to do chores.

The division was unfair but woman accepted their role and fought against gender, society and fate.

She resisted against atrocities, smiled even in pain and strived for excellence in every sphere.

Today, woman is far cry from biblical definition.

Woman has cared and nurtured man in every way imaginable. Man's existence will cease without woman.

A woman in her different roles as a mother, sister and wife has not only helped man but also helped herself to evolve to be called "the better half".

This woman's day take a minute, stop whatever you are doing and say "Thank You" to any woman near you. In one way or the other you have been helped by her.
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2018 : कुछ विचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 मार्च 2018 : कुछ विचार 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कविता---### रूपेश कुमार###
------------------------------
एक प्रश्न मेरा भी
###########

मैं उठा 
और 
खड़ा हो गया 
आईने के सामने 
ताकने लगा 
अपना शक्ल
कहीं वह 
बिगड़ तो नहीं गया 
अभी 
मैं ताक ही रहा था 
कि 
एक बिजली कौंधी 
इस बेजान शरीर में 
मुझे लगा 
शायद 
बीते रात की स्मृति स्वप्न के कारण 
ऐसा हुआ है 
फिर 
एक अजीब- सी
आवाज़ सुनी
जिनमें शब्द थे 
नहीं...नहीं... नही...
मैं सहम- सा गया 
भागा- भागा 
आँगन में आया 
देखा 
एक बच्ची की कलम 
उसका भाई छीन रहा हैं 
बड़े बुज़ुर्ग रोकने की बजाय 
उसका साहस बढ़ा रहे हैं 
मैं स्तब्ध था 
अभी-अभी तो जागा था 
इतने ही देर में 
बच्ची रोते-रोते 
अपनी माँ के पास गयी 
माँ ने उसे कलम की बजाय 
फूलों की माला दे दी 
फिर क्या ?
बंधन की बेड़ियाँ 
पर गयी पैरो में 
अब वह 
ना चौखट पार कर सकती है
और ना ही 
घुँघट हटा सकती है
बस 
अपने माले की हिफ़ाजत ही 
बन गया उसका धर्म 
चूल्हे की ग़ुलामी 
बन गयी उसकी जिंदगी 
फिर 
इसकी पत्नी,उसकी बेटी ,
उसकी बहूँ, इसकी बीबी
बस 
मिल गयी इतनी-सी पहचान
प्रश्न क्या यह नहीं कि-- 
क्यों छीनी गयी थी 
उसकी क़लम ? 
क्यों मिलती है पहचान उसे 
परिवार से ? 
क्यों माँ ने 
खिलौने की बजाय
दी हाथों में फूलों की माला ??
ये सारे प्रश्न है 
उस लड़की से जुड़े 
इस समाज में 
देखें 
क्या हल निकलता है ? 
इन प्रश्नों का 
इनकी जलेगी मशाल 
या फिर 
बर्फ़ की चादर ओढ़े 
सो जायेगी
हमेशा के लिए.....
   
     


Ashutosh Kumar

" I will make him an help meet for him. " said the God and the very first woman, Eve was thus created. Bible asserts that woman was created to be a help to a man. 

Man got a head start in the beginning of civilization as he was head of the family, woman was kept inside to do chores.

The division was unfair but woman accepted their role and fought against gender, society and fate. 

She resisted against atrocities, smiled even in pain and strived for excellence in every sphere. 

Today, woman is far cry from biblical definition. 

Woman has cared and nurtured man in every way imaginable. Man's existence will cease without woman. 

A woman in her different roles as a mother, sister and wife has not only helped man but also helped herself to evolve to be called "the better half". 

This woman's day take a minute, stop whatever you are doing and say "Thank You" to any woman near you. In one way or the other you have been helped by her.



ओम शिवहरे


वो माँ है, बहन है, पत्नी है, बेटी है। संबल है पुरुषों का, उसके कांधे पर सर रख कर अपने दुख-दर्द भूल जाने वाला आदमी उस नारी के दर्द को आज भी नही समझ पाता। बैठ के उनके पास उनको दो शब्द प्रेम के नही बोल पाता। अपनी भाग -दौड़ औऱ परेशानियों का ताना त्याग की मूरत को ही मिलता है। महिलाएं है तो परिवार है - परिवार है तो समाज है - समाज से देश और देशों से दुनिया है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

अनुवाद में व्याकरण का ज्ञान आवश्यक क्यों ?

अनुवाद के लिये एक समूह में निम्नलिखित पद्यांश दिया गया।

मनुष्य की वास्तविक पूंजी धन नहीं, बल्कि उसके विचार हैं, क्योंकि धन तो खरीदारी में दूसरों के पास चला जाता है, पर विचार अपने पास ही रहते हैं !

इस पद्यांश का विभिन्न लोगों ने भिन्न-भिन्न अनुवाद किया जिसका विवरण निम्नवत है:-
1. the real asset of a man are his thoughts not the money, because the money keeps circulating one hand to another,but the thoughts are our own
2. human's actual finance is not money rather its thoughts, because the money goes to others in shopping but the thoughts stay with you.
3.A person's real asset is not money but his thoughts, because money goes to others in shopping, but the thoughts remain with our self.
4.The real assets of human is not wealth but his/her thoughts, because wealth goes to another at the time of transaction but thoughts remain with him/her.
5. Man's real capital is not wealth but his thoughts, because money goes to others in the shopping but thoughts remain with us.
प्राप्त अनुवाद में से कुछ चयनित अंश को यहां प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस अनुवाद में आपलोगों ने देखा कि विभिन्न लोगों ने भिन्न भिन्न अनुवाद किया है।अपने अपने स्तर पर हर अनुवाद मूल पाठ का संदेश देने में सफल हुआ है तथा भाषान्तरण भी ठीक ही कहा जा सकता है।अनुवाद का मूल उद्देश्य है एक भाषा(श्रोत भाषा) के कथ्य को दूसरी भाषा(लक्ष्य भाषा) में प्रस्तुत करना ताकि दूसरी भाषा के लोग पहली भाषा के संदेश को समझ पाएं।जबतक यह उद्देश्य पूरा न हो भाषान्तरण या अनुवाद का लक्ष्य पूरा नहीं होता या कहा जाए कि अनुवाद खराब हो गया है।
अब यदि प्राप्त अनूदित अंश की विवेचना की जाए तो हम पाते हैं कि इनमें से कुछ में व्याकरणिक त्रुटि यानी कि grammatical errors है। अब यदि यह कहें कि भाव संप्रेषण तो सही हुआ है,अब यह व्याकरणिक त्रुटि की बात क्यों?
इस प्रश्न के जवाब में आप स्वयं देखिए कि संरचनागत दृष्टि से यदि वाक्य में त्रुटि है तो वाक्य कैसा लगता है।
यहां यह स्पष्ट होता है कि वाक्य संरचना के लिये शब्दकोश के साथ ही व्याकरण का ज्ञान भी आवश्यक है। और बिना व्याकरण के ज्ञान के अनुवाद एम सफल अनुवाद नहीं हो डाक्ट है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये यह भी कहा जाता है कि अनुवादक दोनों भाषाओं पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करे।जैसे हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्द की जानकारी आवश्यक है वैसे ही अंग्रेजी के शब्दों का संदर्भ विशेष के अनुरूप ही चयन किया जाना अपेक्षित है ताकि सही संदेश बन सके।