शनिवार, 24 अगस्त 2024

GB WHATSAPP

 आज जैसे ही व्हाट्सअप का अपना नियमित ग्रुप खोला बिटकॉइन संबंधित ढेरों स्पैम उस समूह में कोई डाला गया था। जांच करने के बाद पता चला कि यह किसी विदेश नंबर 

+2347070577815 से था और एक साथ पच्चीसों संदेश आ चुका था सब एक ही कॉपी पेस्ट।


इस प्रकार का संदेश आया था : चित्र 1


मेरी समझ में कुछ आया नहीं कि आखिर हो क्या रहा है।व्हाट्सएप के किसी भी ग्रुप में यह सुविधा उपलब्ध है कि उसमें यदि जुड़ने वाले के लिए एडमिन अप्रूवल कर दिया जाए तो बिना अनुमोदन के कोई समूह में शामिल नहीं हो सकता पर यह सज्जन तो काफी शातिर निकले।


चित्र 2:  व्हाट्सएप समूह में admin approval बटन ऑन है

फिर थोड़ी बहुत मशक्कत करने के बाद यह राज पता कर पाया कि कैसे शातिर लोग व्हाट्सएप की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर कहीं भी घुस सकते हैं।

इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध है व्हाट्सएप का क्लोन ऐप। क्लोन अर्थात दिखता है व्हाट्सएप जैसा ही पर वह किसी और कंपनी द्वारा बनाया गया होता है। इस ऐप का नाम है व्हाट्सएप जी बी।


क्या है इसकी खासियत

. यह apk (एंड्रॉयड पैकेज किट) के रूप में इंटरनेट के कई वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आगे बढ़ने से पहले आइए इस apk के बारे में थोड़ी सी जानकारी कर लें।

फोन में कोई भी ऐप  प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जाता है जिसे काफी सुरक्षित माना जाता है पर गूगल प्ले स्टोर में ऐप अपलोड करने से पहले उसे apk प्रारूप में बनाना होता है तथा ऐप बनाने के लिए एंड्रॉयड स्टूडियो का प्रयोग होता है। Apk में कई फाइल समाहित करने की सुविधा होती है।पर कई बार कुछ खास प्रकार के प्रीमियम ऐप को विशेषज्ञ क्रैक करके भी लोगों की सेवा में मुफ्त उपलब्ध करवाते हैं।ऐसे ऐप apk रूप में साझा किया जाता है और फिर इसे फोन पर इंस्टॉल किया जाता है। ऐसा ही एक ऐप है जी भी व्हाट्सएप जिसके apk फाइल या फिर अन्य स्रोतों से डाउनलोड कर लोग ऐसे कार्य करते हैं।

इसके अन्य फीचर

1. इसे Ogmod app के नाम से भी जाना जाता है।

2. एक साथ 600 लोगों को संदेश भेजने की सुविधा है।

3. इसमें डिलीट किए हुए संदेश भी देख और पढ़ सकते हैं।

2. किसी भी व्हाट्सएप समूह में बिना एडमिन के अनुमोदन के घुसपैठ किया जा सकता है।

3. संदेश शैडयूल करने की सुविधा है।

4. दू नॉट डिस्टर्ब की सुविधा है।


इसकी खूबियां जानकर हो सकता है कि आपके मन में यह बात भी कौंधे कि जब इतनी सुविधाएं हैं तो फिर क्यों न इसका ही प्रयोग करें?


हमेशा ध्यान रखें कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती इसी तरह लाख लुभावनी चीजें हों कहीं न कहीं उनमें झोल झाल तो होगा ही। साइबर विशेषज्ञ यह मानते है कि इस ऐप का प्रयोग खतरनाक हो सकता है क्योंकि ऐप अपने साथ ढेरों वायरस और ऐसी अवांछित चीजें भी ले आती है जो आपके कंप्यूटर या मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकता है।

#whatsapp #gbwhatsapp #technical #bhashashikshan

गुरुवार, 22 अगस्त 2024

RBI 10LAKH जीतने का मौका दे रही है - चूकना मत


भारतीय रिजर्व बैंक के वेबसाइट से संग्रहित 

भारतीय रिज़र्व बैंक ने पूर्वस्नातक छात्रों के लिए राष्ट्रव्यापी क्विज़ शुरू किया

भारतीय रिज़र्व बैंक, पूर्वस्नातक स्तर पर कॉलेज छात्रों के लिए आरबीआई90क्विज़ की शुरुआत की घोषणा करता है। यह क्विज़ एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता है जिसे रिज़र्व बैंक की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

आरबीआई90क्विज़ सामान्य ज्ञान पर आधारित है और इसमें बहु-स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जो ऑनलाइन चरण से शुरू होगी, उसके बाद राज्य और क्षेत्रीय स्तर के दौर होंगे और राष्ट्रीय फाइनल के साथ समापन होगा।

श्री शक्तिकान्त दास, गवर्नर ने 20 अगस्त 2024 को आरबीआई90क्विज़ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत करते हुए, विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता छात्रों के बीच रिज़र्व बैंक और वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में अधिक जागरूकता उत्पन्न करने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि रिज़र्व बैंक अपने जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार उत्पन्न करने और डिजिटल वित्तीय उत्पादों के सुरक्षित उपयोग की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।

इस आरबीआई90क्विज़ कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों को विभिन्न स्तरों पर आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:

स्तरप्रथम पुरस्कार
(₹)
द्वितीय पुरस्कार
(₹)
तृतीय पुरस्कार
(₹)
फाइनल10 लाख8 लाख6 लाख
क्षेत्रीय5 लाख4 लाख3 लाख
राज्य2 लाख1.5 लाख1 लाख

आरबीआई90क्विज़ के लिए पंजीकरण अब खुले हैं और प्रतियोगिता सितंबर 2024 में शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए, कृपया नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक करें

RBI90QUIZ

रिज़र्व बैंक सभी पूर्वस्नातक छात्रों को इस रोमांचक अवसर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/937

गुरुवार, 18 जुलाई 2024

Hindi Officer Translator and SI Translator Vacancies

 NIMHANS में हिंदी अधिकारी,वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद आये हैं। कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद के लिये स्नातक और अनुवाद में प्रमाण पत्र या डिप्लोमा होना ही पर्याप्त होगा।

विवरण और आवेदन के लिये इस लिंक पर क्लिक करें


https://notifications.nimhans.ac.in/nimhans-invites-applications-for-the-following-vacant-group-a-b-and-c-posts-in-the-prescribed-form-from-theindian-nationals-residing-in-india-abroad/

ITBP में Sub Inspector(Translator) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी। उसके लिये इस लिंक का प्रयाग करें

https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/applicant-profile-details/applicant-login

बुधवार, 3 जुलाई 2024

हिंदी के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए IGNOU से यह पाठ्यक्रम करें #हिंदी #hindijobs #translator #eligibility

 राजभाषा और हिंदी के क्षेत्र में रोजगार की बड़ी संभावनाएँ हैं पर अधिकांशतः जानकारी के अभाव में हम जबतक समझ पाते हैं तब तक मौका निकल चुका होता है। इस आलेख में आपको सी विषय में विस्तार से जानकारी देने जा रहा हूँ।

  1. यदि आपने अभी-अभी बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा किसी करण से कॉलेज में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं तो आप इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लीजिए। इस पाठ्यक्रम में आप BACHELOR IN ARTS पाठ्यक्रम में प्रवेश लें। हिंदी अधिकारी या अनुवाद अधिकारी बनने के लिए पहली शर्त होती हैं स्नातक में हिंदी और अंग्रेजी या इनमें से एक या दोनों । इस स्थिति में इस पाठ्यक्रम में तीनों वर्ष अंग्रेजी और हिंदी अनिवार्य रूप से पढ़ना होता है जो आपको सहज रूप में मिल जाएगा।

  2. यदि आप स्नातक हो चुके हैं तो - आप देखें कि आपके स्नातक में विषय क्या था। यदि स्नातक अंग्रेजी या अंग्रेजी माध्यम से है तो एम ए हिंदी से करें। यदि स्नातक हिंदी या हिंदी माध्यम से है तो एम ए हिंदी से करें । इसके साथ ही एक वर्षीय PGDIPLOMA IN TRANSLATION(PGDT) में प्रवेश ले लें।

  3. यदि स्नातक में आपने हिंदी या अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य कोई विषय पढ़ा हो तो : ऐसी परिस्थिति में भी आपके पास विकल्प है। आप एम ए (अंग्रेजी या हिंदी - परिस्थिति के अनुसार -कृपया ऊपर मद संख्या 2 देखें) और अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कर लें ।

  4. विशेष विवरण और पाठ्यक्रम की तैयारी के संबंध में फोन द्वारा या सोशल मीडिया द्वारा हमसे जुडने के लिए कृपया 9330937935 पर संपर्क कर लें। 

#sscjht #ignouhelp #pgdt #hindijobs #bhashashikshan #govtjobs

मंगलवार, 11 जून 2024

Writing letter requesting medium certificate for PGDT

 Sample letter:


Subject: Request for issue of suitable certificate regarding course of study.



Sir,

It is intimated that I have appeared for the final exam of PGDT for the year...

My enrolment number was...


The marksheet and provisional certificate was issued on.....


Sir, for applying for the posts of Hindi Translator or Hindi officer, the employers demand that the Diploma/PG diploma certificate should have the sentence "The course of study was in Hindi to English and Vise versa" but in my marksheet the same is not mentioned.


In view of the above,I would request your kind office to kindly issue me a certificate to this effect that during the course of studies I have studied Hindi to English translation and vice versa.


Scanned copies of my marksheet and provisional certificate is attached for your kind information please.



Thanking you,


Yours faithfully,


Sign and write your name

Enrolment number:

Address

Mobile Number

Teacher vacancy in Uttarakhand #teachervacancy