गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

BOOK FOR HINDI TYPING - हिंदी टंकण पाठ्यक्रम की पुस्तकें


इस लिंक पर कंप्यूटर पर हिंदी में टंकण संबन्धित पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध हैं । यह भारत सरकार के राजभाषा विभाग की वेबसाइट है तथा ये समस्त सामग्रियाँ निःशुल्क हैं ।



 

बैंकिंग पाठमाला - राजभाषा विभाग भारत सरकार की वेबसाइट से


http://chti.rajbhasha.gov.in/pdf/Banking_Pragya.pdf

इस लिंक पर बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के लिए हिन्दी पाठ्यक्रम की पाठमाला है । पर बैंकिंग की सेवा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी खास उपयोगी है । 

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

TRANSLATION PRACTICE- ENGLISH TO HINDI

With the launching of Pradhan Mantri JanDhan Yojana, the financial inclusion received a massive impetus wherein its coverage and ambit was enlarged as compared to the earlier initiatives and it is operating under  defined timelines in a mission mode. Bank look at it not just as a social commitment but as an effective and profitable business proposition. Given the importance of financial literacy in achieving meaningful financial inclusion, Bank undertook financial literacy campaigns to educate villagers on various banking facilities and particularly, the benefits of savings, Aadhaar seeding, maintaining minimum balance eligibility for availing overdraft, use and safekeeping of Rupay cards eligibility of availing accidental and life insurance, lodgment of claim under insurance, micro insurance products, pensions, benefits of kisan credit cards, prompt repayment and availability of other retail and SME loans to them.

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

IBPS,SSC,RAIL,CISF,RRB,ONGC आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये सर्वथा उपयुक्त लिंक


https://www.youtube.com/channel/UCBy-Eqe5KzSJv0Au9i9Ih6Q

यू ट्यूब के इस लिंक पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी के प्रश्न तथा उनके बारे में विस्तार से जानने के लिये इस लिंक को अवश्य देखें।

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

अनदेखा भारत - नई पुस्तक

यूं तो लोग भारत भ्रमण के लिए निकलते ही रहते हैं । विदेशी सैलानियों से भी चर्चित और परिचित स्थान भरा ही रहता है । पर भारत का एक हिस्स वह भी है जहाइन पर्यटन की अपर संभावनाएँ है तथा वहाँ अबतक अधिक लोगों की पहुँच नहीं है । ऐसे स्तनों पर भ्रमण कर, उन स्तनों की लोक कथाओं एवं विवरण का संकलन इस पुस्तक में दिया गया है । गूगल प्ले स्टोर,अमेज़न किंडल पर उपलब्ध है ।

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

TRANSLATION PRACTICE SET अनुवाद अभ्यास माला

                                                         पाठ -1 (2019)


Retail stores often may be located inside other buildings such as malls, with no windows to open in case the store needs to be aired out. Without proper ventilation, the air in a retail store may begin to collect mold, fungus, bacteria or specific vapors from products used. To keep air quality safe in your retail store, the Retail, Wholesale and Department Store Union recommends installing a mechanical system those cycles in fresh outdoor air and circulates it throughout your store, both in the main floor area and in any back rooms. If a mechanical air system is already in place, check to see that it is functioning properly and hire a professional to fix it in case it stops working.
 पाठ -2 (2019)

The students of the 21st century can incorporate the feeling of belonging, and to realize that they are situated in a contradictory reality in which there is inequality and conflicts that devastate even more the humanity. In this sense, it is necessary to reflect and understand that the teacher must contribute in the formation for the life, for the perception, for the reflection and for the confrontations.

 पाठ -3 (2019)

राजभाषा भारती अर्थात्‌ विद्या की देवी माँ सरस्वती की वाणी की पत्रिका । राजभाषा भारती संघ की राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा प्रोत्साहन को समर्पित त्रैमासिक पत्रिका है,जिसे राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया जाता है । पत्रिका का प्रथम अंक अप्रैल, 1978 में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के प्रथम सचिव श्री रमाप्रसन्न नायक के कार्यकाल तथा श्री राजमणि तिवारी के संपादन में प्रकाशित हुआ था । राजभाषा विभाग के दायित्वों में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन भी एक प्रमुख दायित्व है । यह पत्रिका न केवल उस दायित्व का निर्वाह करती है वरन्‌ संपूर्ण संघ सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/कार्यालयों आदि में हिंदी संबंधी गतिविधियों के वृहत प्रचार हेतु एक औपचारिक मंच भी प्रदान करती है । पत्रिका का वितरण केंद्र सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों आदि के बीच निशुल्क किया जाता है ।

सोमवार, 15 अक्टूबर 2018

डिजिटल दुनिया


 एक जमाना था जब छोटे-छोटे काम के लिए हमें विभिन्न प्रकार के उपकरणों का सहयोग लेना पड़ता था, वह भी सारे उपकरण एक स्थान पर मिल जाये ऐसा कभी भी संभव नहीं होता था । किसी कागज का फोटोकोपी निकालना हो या फिर उसे कहीं फैक्स द्वारा भेजना हो, इन सब के लिए कई बार तो मीलों चलना पड़ जाता था तब जाकर कोई ऐसी दुकान मिलती थी जहां सारी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल जाये । ऊपर से दुकानदार का भाव देखिए तो खुद को खुदा से भी बड़ा समझता था । धीरे-धीरे तकनीकी में सुधार आता गया और उसके साथ ही बड़े दुकानों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकी सिमटकर मोबाइल में आ बसी । अब तो लोग अपनी नौकरी के लिए बायोमेट्रिक हो या फिर घर में काम करने वाली नौकरानी पर नजर रखनी हो, सबकुछ मोबाइल से ही कर लिया जाता है । किसी जमाने में हमारे पूर्वज लकड़ी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा करते थे, “जियातों लकड़ी, मुवतो लकड़ी......”, आज का युवा इस लकड़ी के स्थान पर मोबाइल शब्द का प्रयोग कर रहा है । आइये इस मोबाइल से किए जा सकने  वाले कुछ कामों एवं संबन्धित एप्प के बारे में कुछ जानकारी साझा करें ।
सबसे पहले हम चर्चा करेंगे स्कैन के बारे में । क्योंकि अमूमन नौकरी खोजने वाले लोग हों या फिर कार्यालय में काम करने वाले लोग, कहीं न कहीं कागजातों को स्कैन करने एवं उसे आगे भेजने की आवश्यकता पड़ती ही है । इसके लिए यूं तो गूगल प्ले स्टोर पर ढेरों एप्प उपलब्ध हैं पर सबसे अधिक परीक्षित एवं प्रयुक्त एप्प है
(i)       CamScanner  - अभी फिलहाल इसका 5.6.7.20180518 वर्जन उपलब्ध है तथा गूगल प्ले स्टोर से बिलकुल मुफ्त है । इस एप्प के माध्यम से आप किसी भी कागजात को jpeg/jpg(फोटो) के रूप में अथवा पीडीएफ़ के रूप में स्कैन कर शेयर कर सकते हैं। स्कैन करने के लिए इसमें एक कैमरे का ऑप्शन आता है, कैमरे से फोटो खींचने के बाद उसे शेयर करने के ऑप्शन के समय एप्प आपसे पूछता है कि इसे पीडीएफ़ करना है या जेपीजे फॉर्मेट में । आवश्यकतानुसार आप फॉर्मेट चुनकर उसे व्हाट्सप्प/मेल/ब्लूटूथ आदि से किसी को शेयर कर सकते हैं ।
(ii)      Adobe Scan -  इसी श्रेणी का यह दूसरा एप्प है । इस एप्प को डाउनलोड करने के पहले आपको अपने मोबाइल में Adobe Acrobat एप्प डालना आवश्यक होता है। एडोब एक्रोबैट से आप विभिन्न प्रकार के पीडीएफ़ डाक्यूमेन्ट पढ़ सकते हैं, उसमें कुछ विशेष चिन्हों का प्रयोग कर किसी वाक्यांश को चुन या हाइलाइट कर सकते हैं। इसके स्कैनर एप्प की एक विशेष खासियत है ज्यों ही आप स्कैन किए जाने वाले सामग्री  को कैमरे से फोकस करते हैं, एप्प स्वतः ही कागजात के साइज के अनुसार उसे स्कैन कर उसका पीडीएफ़ बना लेता है ।
एक बार मुझे किसी पुस्तक के कुछ पन्नों को कॉपी एवं टाइप करने की आवश्यकता पड़ी । चूंकि समयाभाव के कारण इस प्रक्रिया में काफी विलंब हो रही थी, अतः पुनः गूगल बाबा की शरण में गया । वहाँ मुझे एक चमत्कारिक एप्प मिला इस एप्प का नाम है :-
Text Fairy – फिलहाल इसका 3.1.3 वर्जन प्ले स्टोर पर उपलब्ध है । इस एप्प की विशेष खासियत है आप इसके कैमरे में किसी भी पीडीएफ़,इमेज को ले आइये, उसके टेक्स्ट को यह  एप्प स्कैन कर लेता है । एक बार स्कैन करने के बाद उस सामग्री  को वर्ड फॉर्मेट में बदलने में सहायक होता है । आपको स्कैन किए गए  विवरण से टेक्स्ट को कॉपी करना है तथा उसे इच्छित स्थान पर ले जाकर पेस्ट करना है ।
   अब जब वर्ड डाक्यूमेंट की बात चली तो याद आया,कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं रास्ते में होते हैं, अचानक आपके कार्यालय से फोन आता है कि कुछ विवरण तत्काल आवश्यक है। ऐसे में कंप्यूटर तक पहुँचकर काम करना संभव नहीं होता है । इस समय मोबाइल में भी वर्ड, एक्सेल, पवार पॉइंट आदि तैयार करने के लिए आपके पास एक विशेष एप्प उपलब्ध है :-
WPS Office :- इस एप्प का अभी 11.0.4 वर्जन उपलब्ध है तथा यह पूर्णतः निःशुल्क है। हालांकि प्ले स्टोर पर और भी ढेरों एप्प उपलब्ध हैं पर इस एप्प में काम करने में काफी आसानी होती है । आप मनचाही सामग्री  तैयार करने के लिए वर्ड, एक्सेल, पवार पॉइंट आदि किसी भी एप्लिकेशन में काम कर उसे सहेज या शेयर कर सकते हैं । मेरे एक मित्र हैं वो तो अपने एक पाठ्यक्रम का सम्पूर्ण प्रोजेक्ट केवल मात्र इसी एप्प का प्रयोग करते हुए बना डाले ।
कभी कभी मोबाइल में छोटे की बोर्ड के कारण कई लोगों को टंकण में असुविधा का सामना करना पड़ता है । कुछ लोगों की यह भी शिकायत होती है कि उनसे मोबाइल में टंकण नहीं हो पाता है । इस समस्या का भी बहुत ही आसान समाधान उपलब्ध है । इसके लिए आपको अपने मोबाइल के की बोर्ड के लिए एक एप्प का प्रयोग करना पड़ता है वह एप्प है :-
Google Indic Keyboard :-   यदि इस की-बोर्ड को आज की तारीख में सबसे उम्दा   की-बोर्ड कहें तो अतिशयोक्ति न होगी । प्ले स्टोर से इसे डाउनलोग कीजिये और इन्स्टाल कर लीजिये । बेहद आसान है । इस की बोर्ड की विशेष खासियत है कई भारतीय भाषाओं में टंकण की सुविधा, फोनेटिक की-बोर्ड में टंकण की सुविधा, हैंडराइटिंग से टंकण की सुविधा, इनस्क्रिप्ट की बोर्ड से टंकण की सुविधा और सबसे सर्वश्रेष्ठ सुविधा है बोलकर लिखने की सुविधा वह भी भारतीय भाषाओं में । आप इसका प्रयोग कर देख सकते हैं । इसमें की बोर्ड के ऊपर एकदम दाहिने कोने में एक छोटा सा माइक बना होता है । आप उस माइक को छूएँ । छूने के साथ ही एक स्क्रीन उभर कर आएगा जिसमें एक माइक दिखाई देगा । आपको उसमें बोलना है, इच्छित स्थान पर आपके द्वारा बोले गए शब्द टंकित होते जाएंगे चाहे वह व्हाट्सप्प हो, फेस बुक हो, डबल्यूपीएस ऑफिस हो या कोई अन्य एप्प । मेरे अधिकांश मित्र इसका प्रयोग करते हैं विशेषकर अपनी मातृभाषा में टंकण करने के लिए । इस एप्प में ऑफलाइन इन बोलकर टंकण की भी सुविधा उपलब्ध है पर अभी तक कुछ ही भारतीय भाषाओं में यह ऑप्शन उपलब्ध है । सेटिंग में Language & Input ऑप्शन में जाकर Google Voice Typing में से इस विवरण का चयन किया जा सकता है ।
मुझे एक और विशेष एप्प मिला जो जिससे अपने मोबाइल का लोकेशन देख सकते है । वैसे तो इसके लिए ढेरों एप्प हैं पर मुझे सबसे बेहतर एप्प लगा
Find my device :  मान लीजिये आपके परिवार में दो-तीन लोग एनरोइड फोन का प्रयोग करते हैं । आपको अपने एक ही ई मेल आईडी से सारे मोबाइल में लॉगिन करना है । लॉगिन के बाद जब भी इंटरनेट चालू होगा, आप एक दूसरे मोबाइल का लोकेशन जान पाएंगे। शाहत की आपाधापी में अकसर मोबाइल खो जाने का दर बना रहता है । यदि इत्तेफाक से कहीं खोया तथा उसे चुराने/पाने वाले ने उसे बंद अथवा फॉर्मेट नहीं किया है तथा उसका डाटा चालू है तो आप अपने मोबाइल के लोकेशन को जान सकते हैं । फोन स्विच ऑफ होने की स्थिति में भी आपको लास्ट लोकेशन पता चल जाएगा । 
अब जब लोकेशन की बात चली तो याद आया अमूमन हममें से अधिकांश लोग रेल की यात्रा करते है तथा रेल यात्रा के दौरान गंतव्य के आने का सही समय पता न होने के कारण गंतव्य से काफी पहले ही गंतव्य की चिंता कर परेशान होते रहते हैं । यह परेशानी तब और बढ़ जाती है जब गंतव्य स्टेशन रात में आने वाला हो । मैंने देखा है अधिकांश लोग बार बार या तो ट्रेन के बाहर झाँककर देखते हैं या फिर रेल कोच के अटेंडेंट से पूछते हैं । इसके लिए एक बेहतरीन एप्प उपलब्ध है जिसकी सहायता से ओफलाइन भी जानकारी पा सकते है
Where is my train:  यह एक ऐसा बेहतरीन एप्प है जिसकी मदद से आप अपने ट्रेन के लोकेशन एवं गंतव्य से दूरी या रेल की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं । इस एप्प में आपका सटीक लोकेशन पता चलता है तथा गाड़ी कहाँ एवं कितनी देरी से चल रही है इसकी जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाती है ।
रेल आरक्षण से संबन्धित सटीक जानकारी एवं भविष्यवाणी करने वाल एप्प है
Trainman :  इस एप्प में आपके पीएनआर की स्थिति, रेल की स्थिति एवं टिकट बुकिंग की सुविधा है । इसकी सबसे अच्छी खासियत है आरक्षण उपलब्धता एवं वेटिंग टिकट के कनफर्म होने की संभावना का सटीक अनुमान लगा लेना । आरक्षण करवाने के पूर्व यदि वेटिन की स्थिति का पूर्वानुमान लगाना हो तो यह एक बेहतरीन एप्प है । इसका अनुमान लगभग 99% तक सटीक पाया गया है ।
उपयोगी  एप्प की सूची काफी बड़ी है । आवश्यकतानुसार आपको गूगल प्ले स्टोर पर ढेरों एप्प की जानकारी मिला जाएगी । अपने जरूरत के आधार पर आप उसका परीक्षण कर देख सकते हैं.   व्हाट्सप्प आजकल सोशल मीडिया में संपर्क का एक बेहतर माध्यम बनकर उभरा है । इसे मोबाइल पर चलते हुए तो आपने काफी देखा होगा पर क्या आपने कभी इसे अपने  पीसी(कंप्यूटर) पर चलकर आजमाया है ? चलिये आज व्हाट्सप्प को कंप्यूटर पर चलाने के बारे में कुछ जानकारी साझा कर लेते हैं :-
इसके लिए सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र में टाइप करें web.whatsap.com. इसके बाद अपने मोबाइल में व्हाट्सप्प खोलें।  व्हाट्सप्प में ऊपर दाहिने तरफ क्रम से ऊपर से नीचे की ओर इंगित करता हुआ तीन डॉट होता है (चित्र 2 में लाल घेरे में देखें), उसे छूएँ । उसको छूने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर अगला पेज आएगा जिसमें whatsappweb, सेटिंग इत्यादि आता है(चित्र 3 देखें) इसमें आपको  whatsappweb को छूना है । इसके साथ ही अगले स्क्रीन पर एक कैमरा उभर कर आएगा। इस कैमरे से आपके कंप्यूटर में whatsappweb वाले पेज में आए क्यूआर कोड को स्कैन करना है । स्कैन करने के साथ ही आपके कंप्यूटर में व्हाट्सप्प चालू हो जाएगा। अब आप अपने पीसी में संचित सामग्री  को व्हाट्सप्प के माध्यम से साझा कर सकते हैं या फिर व्हाट्सप्प में प्राप्त सामग्री  को अपने कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं ।
डिजिटल दुनिया में आजकल एक नया शब्द प्रचलन में आया है, ‘वेबनियार’ । पहली बार जब मैंने इसके बारे में सुना तो बड़ा अजीब सा लगा । बाद में ढूँढने पर पता लगा कि इंटरनेट के माध्यम से दूर दराज के लोगों से वार्ता/चर्चा करने की प्रक्रिया को वेबनियार कहा जाता है । इसमें अलग-अलग स्थानों में बैठे लोग एक दूसरे को देखते हुए वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा करते हैं । इसके लिए ढेरों एप्प बाजार में उपलब्ध हैं । मैंने ढेरों कान्फ्रेंस एप्प को देखा । मोबाइल के लिए अन्य एप्प की अपेक्षा मुझे Zoom(जूम) एप्प ज्या सुलभ एवं सटीक लगा । 40 मिनट तक की चर्चा आप इसमें मुफ्त कर सकते हैं । यदि लंबी चर्चा करनी हो तो फिर इसके पेड-वर्जन को ले सकते हैं । इसमें सबसे अच्छी बात यह लगी की कि आप यदि चाहें तो अपने समूह चर्चा में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए पासवर्ड का चयन एवं पासवर्ड शेयर कर सकते हैं ।
      एक भूल-भुलैया की भांति डिजिटल दुनिया भी काफी विस्तृत एवं जटिल है पर अपनी सुविधा एवं आवश्यकतानुसार ढेरों ऐसी सामग्रियाँ मुफ्त उपलब्ध हैं, चाहे वह अध्ययन के क्षेत्र से संबन्धित हो, पर्यटन, रोजगार, ज्ञान-विज्ञान या अन्य कोई क्षेत्र हो । यह क्षेत्र केवल एक देश तक ही सीमित नहीं है, आज के इस युग में आप अपनी आवश्यकता की वस्तु पृथ्वी के किसी भी कोने से पा सकते हैं । बस जरूरत है स्वयं को डिजिटली साक्षर बनाना ।   

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

Practice of English Grammar अंग्रेजी व्याकरण अभ्यास माला


Helping Verb- ing का प्रयोग


कुछ ऐसे verb हैं जिनका प्रयोग हम continuous में नहीं करते हैं क्योंकि उनके साथ ing नहीं लगाया जा सकता है ।
(1) Verbs of Perception- See, taste, smell, hear, prefer, please, notice, recognize.
(2) Verbs of Thinking Process- Think, know, mean, mind, remember, suppose.
(3) Verbs Showing Possession- Own, have, belong, comprise, possess, contain, consist.
(4) Verbs expressing Feelings or State of Mind- Believe, like, dislike, love, adore,
want, wish, desire, hate, agree, trust, imagine.
(5) Verbs in General- Look, seem, appear, affect, resemble, cost, require, become,
hope, refuse.

उदाहरण :-
1. He is owing a car. (×)
He owns a car. (ü)
2. This house is belonging to me. (×)
This house belongs to me. (ü)
3. I am not meaning anything wrong. (×)
I don't mean anything wrong. (ü)
4. I am seeing a man standing there. (×)
I see a man standing there. (ü)



Have – यदि have का प्रयोग अधिकार के लिए किया जाए तो इसके साथ ing का प्रयोग नहीं किया जाएगा । पर यदि have का अर्थ खाना या आनंद करना हो तो have के साथ ing का प्रयोग किया जाएगा । उदाहरण :
I am having a piece of cake. (ü)
I am having a car. (×)
I have a car. (ü)


Think, remember, feel, look, appear etc के लिए सामान्य वाक्यों में  'ing' का प्रयोग नहीं करते हैं, पर यदि इनका प्रयोग यदि भावनाओं के प्रयोग के लिए किया जाए तो 'ing' का प्रयोग कर सकते हैं ।
उदाहरण :
1. I am thinking you are right. (×)
I think you are right. (ü)
2. I am thinking of you. (ü)
3. It was appearing as if they were going to kill us. (×)
It appeared as if they were going to kill us.(ü)
4. You are looking good. (ü)

Preposition के बाद verb के साथ ing का प्रयोग किया जाता है ।
उदाहरण : The police is capable of handling the situation.
The guard prevented police from entering the premises.







Present Perfect Tense:
अभी अभी या हाल ही में खत्म हुआ काम
उदाहरण :-
We have progressed a lot.
We have reached the moon.

Sub + has/ have + V3 + obj
नकारात्मक वाक्य : Sub + has/ have + not + V3 + obj
प्रश्नवाचक वाकई  : Has/ have + Sub + V3 + obj ?

PAST PERFECT

अगर दो कार्य past में एक के बाद दूसरा हो तो पहला वाक्य past perfect और दूसरा वाक्य simple past tense में होगा ।
1. I saw him before he stopped his car. (×)
I had seen him before he stopped his car. (ü)
2. Before he understood anything the robber fled. (×)
Before he understood anything the robber had fled. (ü)
3. I met him after I finished my work. (×)
I met him after I had finished my work. (ü)
4. By the time I reached the theatre, the show started. (×)
By the time I reached the theatre, the show had started. (ü)
5. When Anand reached his village, he found that the news about him had preceded
him. (ü)

FUTURE PERFECT
भविष्य में खत्म हो चुका कार्य इस इस श्रेणी में आता है :-
You will have finished your syllabus by this time next year.
By the time I reach the station, the train will have left.
Sub + will/shall + have + V3 + obj






INDEFINITE TENSE
Indefinite Tense Active Passive
Simple Present Sub + V1 + obj Obj + is/am/are + V3 + by + sub.
Simple Past Sub + V2 + obj Obj + was/were + V3 + by + sub.
Simple Future Sub + shall/will + V1 + obj Obj + shall/will + be+ V3 + by + sub.
Modal Sub + modall + V1 + obj Obj + modal + be+ V3 + by + sub.
CHANGE THE VOICE
Active Passive
tlS s% 1. Police arrested him. 1. He was arrested.
2. People speak english all over the world. 2. English is spoken all over the world.
3. A teacher teaches English here. 3. English is taught here.
4. No one desire riots. 4. Riots are not desired.
5. I will not tolerate this nonsense. 5. This nonsense will not be tolerated
by me.